
गुरमा(सोनभद्र)मारकुंडी मे व्यापार मंडल द्वारा आयोजित होने वाली हर वर्ष की भांति दुर्गा पूजा शारदीय नवरात्रि की पावन बेला में घट स्थापना के साथ सप्तमी से शक्ति स्वरूपा मां भगवती की पूजा अर्चना शुरू हो गई।भव्य पंडालों में स्थापित मां की दिव्य प्रतिमाएं आस्था का केंद्र बनी हुई हैं।शनिवार की दोपहर पारंपरिक विधि विधान से देवी प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा के साथ देवी दरबार गुलजार हो गया है।विद्वान् पंडित जनों द्वारा वैदिक मंत्रोंच्चार के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठा कराई गई।प्राण

प्रतिष्ठा होते ही जगत जननी माँ की जय के घोष से गूंज उठा।पंडालों पर दर्शन पूजन के लिए महिलाएँ पुरूष भक्ति भाव से उमड़ पड़े। इस अवसर पर दुर्गा पूजा समिति से संरक्षक रामाश्रय भारती,अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता उर्फ गुड्डू ग्राम प्रधान मारकुंडी श्रवण कुमार गुप्ता,सुरेश गुप्ता, संजय चौबे,मीनू चौबे,सुनील अग्रहरि उर्फ कल्लु,ज्ञानचन्द्र अग्रहरि, जगदम्बा जायसवाल,सुभाषचंद्र शर्मा,गौतम शर्मा,आदि महिलाएं सम्मिलित रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal