
अनपरा।नवयुवक सेना श्री दुर्गा पूजा समिति अनपरा कॉलोनी बस स्टैण्ड के तत्वावधान आज सप्तमी के दिन श्री दुर्गा जी के पूजन का पट खोल कर पूजन कार्य प्रारम्भ किया गया। माता जी के पट को मुख्यअतिथि आर पी सिंह जी एम प्रशासन कॉलोनी के कर कमलों द्वारा माल्यार्पण कर खोला गया। साथ मे प्रतुल गुप्ता एस ई, ए के राय कमेटी के अध्यक्ष रामपाल यादव असिस्टेंट इंजीनियर, एवं उदय नारायण सिंह सचिव, राकेश वर्मा कोषाध्यक्ष द्वारा माता जी को माल्यार्पण किया गया।साथ ही यजमान भरत सिंह सहपत्नी द्वारा पूजा का कार्य किया गया विगत 23वर्षों से इस स्थान पर माता जी का पूजन कार्य किया जाता है,। जिसमे लोकल कलाकारों द्वारा गीत संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा, एवं नवमी को दिन में कमेटी द्वारा कन्या पूजा एवं रात्रि में विशाल देवी जागरण विवेक मिश्र “वरदान” जौनपुर द्वारा झाँकी एवं पूरी टीम द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। उपस्थित कमेटी के पदाधिकारी सत्य प्रकाश सिंह उपाध्यक्ष, अविनाश सिंह ऑडिटर, सदस्य बालेन्दु त्रिपाठी, सूरज, आशीष, दीपक मिश्रा, गिरिजेश त्रिपाठी, अखिलेश सिंह, रामकिशुन मौर्या, रिंकू सिंह, मनोज, भरत मिश्र, विवेक सिंह, अम्बरीष शर्मा, जितेंद्र कस्यप, विन्देश, गमगम, विशाल, सोमनाथ, सुजीत, आदि लोग मौजूद रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal