सोनभद्र। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय महासचिव शैलेन्द्र कुमार पासी के नेतृत्व में आज रेणुकूट नगर पंचायत के दिवंगत अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह को श्रद्धाजंलि दिया जाएगा। इस कार्यक्रम में जन सत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सरोज , अयोध्या के मण्डल अध्यक्ष मुन्ना सिंह, जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह और कौशाम्बी के जिलाध्यक्ष विनय सिंह शामिल है। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक का प्रतिनिधि मण्डल बबलू सिंह के आवास पर पहुच कर उनको श्रद्धाजंलि देगा और परिजनों से मिलकर घटना के सम्बंध में जानकारी लेंगे। बताते चले कि 30 सितम्बर को रेणुकूट नगर पंचायत अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह उर्फ बबलू सिंह की रात दस बजे गोली मारकर हत्या कर दिया गया था। इस घटना में शामिल पांच नामजद आरोपीयो में से चार को पुलिस ने गिरफ्तार कर चुकी है जबकि गोली मारने वाले शूटर पुलिस की गिरफ्त से दूर है। इस हत्याकांड में रेणुकूट नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा नेता अनिल सिंह का नाम चौकाने वाला रहा है। इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने राजनीतिक प्रतिद्वंदिता बताया है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal