ओबरा/सोनभद्र(सतीश चौबे)
स्थानीय क्षेत्र में महात्मा गांधी जी के 150वीं जयंती के शुभ अवसर पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने देश के सभी लोकसभा सीटों पर महात्मा गांधी का सपना स्वच्छ भारत अभियान को पूरा करने हेतु पद यात्रा का शुभारंभ किया।इसी क्रम में राबर्ट्सगंज लोकसभा के यात्रा का शुभारंभ ओबरा गांधी मैदान से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा रहे।कार्यक्रम के संयोजक जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल तथा भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक मिश्र ने गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पद यात्रा का शुभारंभ किया।
भारी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा गांधी मैदान से कान्वेंट चौराहा होते हुए सुभाष चौक तक रास्ते से प्लास्टिक एवं कूड़ा कचरा की सफाई करते हुए भारत माता की जय हो महात्मा गांधी अमर रहे स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत के नारों के साथ नगर के जन मानस को प्लास्टिक मुक्त भारत का संदेश दिया। सुभाष चौक पर सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति की सफाई कर रमेश मिश्र, अशोक मिश्र, अमरीश पटेल और नगर पंचायत अध्यक्ष ओबरा प्रानमती देवी द्वारा माल्यार्पण कर पद यात्रा का समापन किया गया।इस अवसर पर जिला महामंत्री अजीत चौबे, जिला उपाध्यक्ष इंजीनियर रमेश पटेल, कुसुम शर्मा, शिव कुमार गुप्ता, जिला मंत्री सुरेश शुक्ला, सुनीता पांडे आशुतोष चतुर्वेदी, पदयात्रा विधानसभा संयोजक उमेश सिंह पटेल, धुरंधर शर्मा, जेपी सिंह, आशुतोष सिंह, सतीश पांडे, रंजना सिंह, रमाशंकर द्विवेदी, नीलेश मिश्रा, सुखनंदन चौरसिया, बृजेश पांडे, आलोक भाटिया, संतोष सिंह बबलू, महेंद्र केसरी, बबलू निषाद, संदीप सिंह, शिवनाथ जायसवाल, राजेश्वर प्रसाद, मनोज सिंह, राहुल भारती, वीरेंद्र मित्तल, मिथिलेश केसरी, टाटा चौधरी, विमलेश शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी, विधानसभा ओबरा मीडिया प्रभारी छोटेलाल मिश्र इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन चोपन मंडल अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने किया।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal