
सोनभद्र।ओबरा के ग्राम पंचायत परसोइ, टोला कुरकुटिया में भारी बारिश की वजह से कच्चे मकान की दीवार गिरने से पांच वर्षीय रिषि कुमार पुत्र रामजियावन की मौत हो गयी मौत की खबर से घर मे मचा कोहराम राम जियावन खरवार का एक मात्र यह बड़ा लड़का था। इनकी एक लड़की रह गयी है। घटना आज सुबह लगभग 9-30बजे हुईं हैं यह जानकारी इंटक जिला अध्यक्ष हरदेव नारायण तिवारी ने दिया। इस घटना के बाद जानकारी

जिलाधिकारी सोनभद्र, उप जिलाधिकारी रार्बट्सगंज, तहसील दार रार्बट्सगंज सोनभद्र को फोन से देते हुए अनुरोध किया है कि इस परिवार को आर्थिक सहायता एवं प्रधानमंत्री योजना अन्तर्गत पक्का मकान दिया जाय। प्रशासन द्वारा पूरी सहायता देने का वादा किया गया।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal