सोनभद्र। कन्नौज में लेखपालो पर जानलेवा हमले के विरोध में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर लेखपालो ने सदर तहसील में चौथे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रखा। इस दौरान लेखपालो ने कहा कि जानलेवा हमला व महिला लेखपालो से दुर्व्यवहार के दोषी अधिवक्ताओ के खिलाफ कार्रवाई की जाय।
वही लेखपालो के धरना के दूसरे दिन सैकड़ो की संख्या में अधिवक्ता और लेखपालो में विवाद हो गया था। आज चौथे दिन इस धरना को राजस्व और अमीन संघ ने समर्थन दिया । इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामआसरे, शैलेन्द्र त्रिपाठी , डा. विजय कुमार यादव , सुबोध सिंह , चन्द्रकान्त दूबे , विष्णुकांत दूबे , ज्योति गुप्ता , अवधेश तिवारी , विष्णुकांत दूबे , अरविंद चौबे , शैलेन्द्र मिश्रा सैकड़ो की संख्या में लेखपाल धरना में शामिल रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal