Wednesday , September 16 2026

सरकारी बस स्टैंड के आसपास की जमीन खाली करने हेतु जारी किया गया नोटिस

चुर्क/सोनभद्र(संजय सिंह/दिनेश गुप्ता) आज बृहस्पतिवार को चुर्क चौकी अन्तर्गत नगर पंचायत चुर्क ने चुर्क सरकारी बस स्टैंड के सामने व अगल- बगल में अतिक्रमण किये हुए अतिक्रमणकारियो को तत्काल प्रभाव से खाली करने के लिए सभी लोगों को नोटिस जारी किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चुर्क सरकारी बस स्टैंड अतिक्रमण कर उसके आसपास कयी लोगों द्वारा झोपड़ी व घर बनाकर दुकान चलाया जा रहा था जिसके कारण चुर्क में सरकारी बसों का संचालन भी बंद हो गया था लेकिन मौजूदा भाजपा सरकार ने लोगों द्वारा दिये गये आवेदन को सग्यान में लेते हुए चुर्क सरकारी बस स्टैंड का कायाकल्प करने का फैसला लिया है इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए तथा तत्काल नगर पंचायत चुर्क के अधिशासी अधिकारी ने जिलाधिकारी से वार्ता कर सभी अतिक्रमणकारियों को नगर पंचायत चुर्क द्वारा नोटिस जारी किया गया तथा उन्हें खाली करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है अन्यथा सभी अतिक्रमण स्वयं हटा दिया जाएगा जिसका सरकारी खर्च अतिक्रमण कारियो से वसुला जायेगा।

Translate »