सोनभद्र। बिहार के बाद पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में अपनी पार्टी का विस्तार करने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने उत्तर प्रदेश जनता दल यूनाइटेड का सदस्यता अभियान समाप्त होने के बाद नई कार्यकारिणी की घोषणा किया है।
जदयू के राज्य चुनाव अधिकारी प्रो. केके त्रिपाठी ने बताया कि पार्टी का सदस्यता अभियान के आधार पर राज्य परिषद की प्रथम सूची जारी किया गया जिसमें सोनभद्र के छोटेलाल मौर्या को राज्य परिषद का सदस्य बनाया गया है। वही जिले की द्वितीय सूची जारी किया गया है जिसमे सोनभद्र का जिलाध्यक्ष सन्तोष पटेल को बनाया गया है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal