Wednesday , September 16 2026

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने किया रायपुर थाने का औचक निरीक्षण

सोनभद्र।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र प्रभाकर चौधरी ने थाना रायपुर का औचक निरीक्षण कर थाने परिसर की साफ-सफाई, कार्यालय, रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया गया तथा सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।थानाध्यक्ष को निर्देशित करते हुए कहा कि लम्बित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण कराये।पुराने मामलो में वर्कआउट करने के लिये निर्देशित किया।क्षेत्र में सुकून कायम करने के लिये अपराधीयो पर पैनी नजर रखने के लिये कहा।

Translate »