Wednesday , September 16 2026

गड्ढे में तब्दील रोड़ दे रही है दुर्घटनाओं को दावत

सोनभद्र।राबर्ट्सगंज विकास खंड के पकरी ग्रामसभा में महेंद्र सिंह के खेत की नाली के पास शाहगंज राजवाहा नहर की पटरी छतिग्रस्त हो जाने के कारण दुर्घटना को दावत दे रही।

यह सड़क कई गांवो को जोड़ती है, जिससे आम जनमानस को आने -जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।वही ग्रामीणों ने बताया कि सिचाई विभाग के अवर अभियंता को दूरभाष पर कई बार अवगत कराया गया लेकिन जेई द्वारा बात को नजरअंदाज करके अभी तक मरम्मत नही कराया गया।

अगर कोई दुर्घटना होती है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा।ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए रोड का सीघ्र निर्माण कराने की मांग किया है।

Translate »