
दुद्धी।(भीमकुमार) महिलाओं का प्रसिद्ध त्योहार हरियाली तीज उत्सव आज बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। धनौरा गांव में महिलाएं पूरे दिन तीज उत्सव की तैयारियों में जुटी रही। गांव देहात से लेकर नगर तक में तीज उत्सव की धूम रही। इस आयोजन को लेकर महिलाओं ने

आयोजित कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। तीज को लेकर वर्षो से चली आ रही परंपरा अब बदल रही है। पहले तीज के अवसर पर ज्यादा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं होते थे, लेकिन अब तीज के अवसर पर महिलाएं बढ़-चढ़कर न सिर्फ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर रही हैं, बल्कि इसमें हिस्सा भी ले रही हैं। बल्कि महिलाओं ने जमकर मस्ती भी की और हरियाली तीज उत्सव में हरे रंग के परिधानों में सजी महिलाओं ने नृत्य संगीत का जमकर आनंद उठाया। इस अवसर पर वंदना कुशवाहा, उमा गुप्ता, अनिता गौतम, पिंकी रानी, प्रियंका, सीमा यादव सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal