
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल शनिवार को तय कार्यक्रम के मुताबिक हजरतगंज कोतवाली पहुंचीं। यहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राज्यपाल ने थाना परिसर स्थित महिला थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के साथ हो रहे अपराध, दर्ज मुकदमे और उनकी वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। यह भी जाना कि, पुलिस कर्मियों द्वारा दर्ज एफआईआर के निस्तारण के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं। राज्यपाल के परिसर में पौधरोपण किया।
हजरतगंज थाने का निरीक्षण करने से पहले आनंदी बेन ने बलरामपुर अस्पताल का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने अस्पताल प्रशासन से बात की और मरीजों का हालचाल जाना।
कोतवाली निरीक्षण के बाद राज्यपाल ने एसपी पूर्वी ऑफिस में स्कूली बच्चों से बात की। इससे पहले यूपी की राज्यपाल के आगमन पर हजरतगंज स्थित महिला थाने पर तैयारियां जोरों पर थी। जहां डीएम कौशल राज शर्मा के साथ एसएसपी कलानिधि नैथानी, एडीजी जोन एचएस साबत आदि मौजूद थे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal