सोनभद्र। भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यलय पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के पश्चात जिलाधिकारी को किसानों ने समस्याओ से सम्बंधित ज्ञापन सौपा। किसानों ने जिलाधिकारी से बताया कि विद्युत विभाग असमय वसूली अभियान चलाकर किसानों को प्रताड़ित और पीड़ित कर रहा है।

वही काशी प्रान्त के अध्यक्ष चंद्रभूषण पाण्डेय ने कहा कि जिले में जून माह से ही बरसात कम हुई है। जिसकी वजह से किसानों के सामने सिंचाई की समस्या खड़ी हो गयी है। यहां सिर्फ सोन पम्प ही एक बड़ा सहारा है जिसके माध्यम से धंधरौल बांध में पानी छोड़ कर सिंचाई की समस्या को दूर किया का सकता है लेकिन जिला प्रशासन इस पर ध्यान नही दे रहा है।

वही समितियो पर यूरिया खाद भी उपलब्ध नही है , जिला प्रशासन समितियो पर यूरिया खाद तत्काल उपलब्ध कराने की व्यवस्था करे। इसके साथ ही विद्युत आपूर्ति को नियमित किया जाय ताकि किसान अपनी सूख रही फसल को बचा सके। इस प्रदर्शन में राम जी मौर्य , फूलचंद सिंह पटेल , चन्द्र प्रकाश सिंह , अनमोल सिंह , रणजीत सिंह , राजेश सिंह , प्रदीप कुमार सिंह , हीरालाल सिंह , अमित कुमार सिंह , रमेश सिंह , सत्य नारायण सिंह , अशोक कुमार सिंह और श्रवण पटेल शामिल रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal