
दुद्धी।(भीमकुमार) विधायक हरिराम चेरो ने आज पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालय डूमरडीहा में 156 बच्चों को जोड़े सेट में ड्रेस वितरण किया। ड्रेस वितरण के दौरान मुख्य अतिथि हरिराम चेरो ने समस्त बच्चों से एमडीएम खाना के बारे में जानकारी लिया और बच्चों से शैक्षिक परिक्षण गुणवत्ता के लिए देश व राज्य के जनरल नॉलेज की जानकारी लिया। और आज शेड्यूल के हिसाब से बने भोजन का भी स्वाद लिया। और विद्यालय के छात्रों को सराहा और कहा कड़ी मेहनत करने के बाद ही सफलता मिलती है। इसलिए अच्छा मेहनत कर पढ़ाई में मन लगाएं। सरकार हर घर के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा व खाना की व्यवस्था किया है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान शकुंतला देवी, प्रतिनिधि चंदेश्वर साहनी, गुलालझारिया प्रधान विजय मंगल, प्रतिनिधि विनोद जायसवाल, झारोखुर्द प्रधान धर्मेन्द्र पाल, संगोबान्ध प्रधान बालमुकुंद जायसवाल, एबीआरसी नीरज कनौजिया, सन्तोष सिंह,शैलेश मोहन, प्रधानाध्यापक मनोज जायसवाल, अनिल सिंह, कन्हैया लाल, कंचनलता, सुनीता सिंह, मुकेश कुमार, समीमुलाह, अभिलाषा पांडेय, कृष्ण कुमार सहित विधायक प्रतिनिधि अरुण ठाड़े जी मौजूद रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal