सोनभद्र/दिनांक 30 अगस्त,2019। उप जिला मजिस्ट्रेट/डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय,सोनभद्र जैनेन्द्र सिंह ने आम नागरिकों को जानकारी देते हुए बताया है कि गत दिन पूर्व में थाना-पन्नूगंज में पुलिस अभिरक्षा में शिवम शुक्ल पुत्र श्री उमापति शुक्ल, निवासी सजौर की हुई मौत की हुई मजिस्ट्रियल जॉच जिला मजिस्ट्रेट के आदेशानुसार उप जिला मजिस्ट्रेट/डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय,सोनभद्र जैनेन्द्र सिंह को सौंपी गयी है। उन्होंने उक्त घटना के सम्बन्ध में जन मानस को अवगत कराते हुए कहा है कि कोई व्यक्ति/जन सामान्य जानकारी/बयान/साक्ष्य देना चाहता हो, तो वह 07 सितम्बर, 2019 तक किसी भी कार्यालय दिवस में कलेक्ट्रेट में स्थापित कार्यालय में उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकता है। विस्तृत जानकारी किसी भी कार्यालय दिवस में उप जिला मजिस्ट्रेट/डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय,सोनभद्र जैनेन्द्र सिंह के कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal