
छत्तीसगढ़
जगदलपुर।छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान में ८ लाख इनामी महिला नक्सली को गिरफ्तार करने में सफलता पाई हैै। बताया जा रहा है कि, ये महिला नक्सली दर्जनों वारदातों में शामिल थी।
घेराबंदी कर किया गिरफ्तार
मुखबीर से मिली जानकारी के मुताबिक, कटेकल्याण के जवान दंतेवाड़ा की महिला कमांडो व सीआरपीएफ की १९५वीं बटालियन नक्सली उन्मूलन अभियान के तहत सर्चिंग पर निकली थी तभी कटेकल्याण की एरिया कमेटी में कार्यरत महिला नक्सली डिप्टी कमांडर कोासी मंगली को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है।
हुर्रा के मारे जाने के बाद बनी थी डिप्टी कमांडर
गिरफ्तार महिला नक्सली 2013 में कटेकल्याण एरिया कमेटी की महिला सदस्य कमांडर पायके ने माओवादी संगठन में भर्ती करवाया था। कुन्ना डब्बा पुलिस नक्सली मुठभेड़ में कटेकल्याण एरिया कमेटी के डिप्टी कंमाडर हुर्रा के मारे जाने के बाद कवासी मंगली को डिप्टी कंमाडर बनाया गया था। गिरफ्तार महिला माओवादी नक्सली घटनाओं में शामिल रही है। शासन द्वारा प्लाटून कंमाडर 26 की डिप्टी कंमाडर महिला माओवादी कोवासी मंगली पर 08 लाख रुपये का ईनाम घोषित है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal