Wednesday , September 16 2026

30 अगस्त, 2019 को आनलाईन रोजगार मेले का आयोजन

सोनभद्र/दिनांक 27 अगस्त,2019। जिला सेवायोजन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 अगस्त, 2019 को आनलाईन रोजगार मेले का आयोजन जिला सेवायोजन कार्यालय,सोनभद्र में किया जायेगा। आनलाईन आयोजित होने वाले मेले की आई0डी0 संख्या-2200 जनरेट कर दी गई है, मेले में अभी तक निजी क्षेत्र की तीन कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किये जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। समस्त इच्छुक एवं योग्य बेरोजगार अभ्यर्थी केवल आनलाईन विधि से पर जाकर पहले अपना पंजीयन करें, पंजीयन संख्या प्राप्त कर पुनः उसी वेबसाइट पर जाकर अपनी इच्छा एवं योग्यता के आधार पर रोजगार मेले में प्रतिभाग कर 30 अगस्त, 2019 को अपने समस्त प्रमाण-पत्रों के साथ 10.30 बजे कार्यालय में उपस्थित होकर चयन/साक्षात्कार में भाग लें। इसके लिए कोई मार्गव्यय देय नहीं होगा।

Translate »