
शक्तिनगर (सोनभद़ )।
सेपिएण्ड स्कूल अम्बेडकर नगर एवं हनुमान मंदिर खड़िया बाजार में शनिवार को भक्तिमय रंगारंग कार्यक़म के साथ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया।
सेपिएण्ड स्कूल अम्बेडकर नगर में शनिवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम का भब्य आयोजन किया गया।विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापिकाओं ने श्रीकृष्ण, राधा, ग्वालबाल के रुप में सजधज कर भजन की धुन पर सामोहिक नृत्य, डांडिया नृत्य, नटराजन नृत्य आदि कार्यक़मो का भब्य प़दर्शन किया। राधाकृष्ण के रुप मे सजे बच्चों ने अपने प़दर्शन से दर्शकों का मन होह लिया।इस अवसर पर राधाकृष्ण की आकर्षक झाकी भी सजाई गयी। विद्यालय की प़धानाचार्य रागिनी मिश्रा ने विद्यालय के शैक्षणिक विकास पर प़काश डालती हुई कही कि योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण का संघर्षशील जीवन सभी के लिए प़ेरणा प़दान करने वाली है। कठिन परिस्थितियों में धैर्य एवं साहस के साथ कैसे जनहित के लिए संघर्ष किया जाता है यह हमें युद्धभूमि कुरुक्षेत्र में उनके द्वारा अर्जुन को दिए गये गीता ज्ञान से सीखने को मिलता है। विद्यालय को कोआर्डिनेटर सुदीप गुप्ता ने कहा कि श्रीकृष्ण का पूरा जीवन हमारे लिए अनुकरणीय है। उनका शैशवावस्था जहां हमे बाललीला के आनन्द की अनुभूति कराता है वही किशोरावस्था ग्वालबालों की मंण्डली अर्थात लोगों को संगठित करने एयं युवावस्था महाभारत जैसे युद्ध के संचालन कर अधर्म पर धर्म की विजय का याद दिलाता है। इस अवसर पर सुभ़ा पटेरिया, कृषटिना हेरो, रुचि श्रीवास्तव, सपना दूबे, बसन्ती सिंह, पूनम गुप्ता, अरुण सिंह आदि उपस्थित रहे। हनुमान मंदिर खड़िया बाजार में भी भजन कीर्तन के साथ शनिवार की रात्रि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया।मध्यरात्रि को नगर घंट,घड़ियाल, शंख की धुन पर नन्दघर आनन्द भयो जय कन्हैया लाल की आवाज से गूंज उठा।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal