आदित्य सोनीरेणुकूट(सोनभद्र)। हिण्डाल्को द्वारा संचालित आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज, रेणुकूट में इको क्लब के तत्वावधान में छात्र-छात्राओं ने अनोखे तरीके से रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में वृक्षों को राखी बांध कर पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लिया। इको क्लब प्रभारी सोमा जोशी ने इस मौके पर छात्र-छात्राओं को मानव जीवन में वृक्षों का महत्व भी समझाया तथा पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रवीन्द्र सिंह चौहान ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षों से दोस्ती करने के लिए उन्हें रक्षासूत्र बांधने का अनोखा तरीका बताया। उन्होंने ऐसा कर के वृक्षों की आवश्यकता एवं उपयोगिता के बारे में बताया। श्री सिंह ने छात्र-छात्राओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने, अन्य लोगों को जागरूक करने तथा पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने हेतु सजग किया। इस दौरान बच्चों एवं प्रधानाचार्य रवीन्द्र सिंह चौहान समेत इको क्लब के सदस्यों- सुमन त्रिपाठी, सुमन लता शर्मा, मीरा जायसवाल, एच.एन. सिंह, जितेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह व विद्यालय के अन्य सभी सदस्यों ने भी वृक्षों को राखी बांधकर पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लिया।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal