ओबरा/सोनभद्र(सतीश चौबे)प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी सावन के अंतिम सोमवार को ओबरा राम मंदिर परिसर में बाबा बर्फानी का भव्य दर्शन पूजन का आयोजन किया गया
जिसमें हजारों की संख्या दर्शन पूजन किया बाबा बर्फानी के जयकारे पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा।बाबा बर्फानी के शिवलिंग के दर्शन को श्रद्धालुओं की कतार उमड़ पड़ी।हिमानी शीतल मनोरम वातावरण में श्रद्धालुओं की छलकती आस्था की स्निग्धता से पूरा क्षेत्र सुवासित हो उठा, हरे भरे पत्तों से सजावट कर भगवान नीलकंठ की तरह प्रदूषण के बिष को हरने का संकल्प समिति कार्यकर्ताओं ने लिया।राम मंदिर व मानव सेवा समिति के तत्वाधान में 101 बर्फो की सिल्लियों से अमरनाथ धाम की गुफा, शिवलिंग की प्रतिकृति बनाई गई।कपाट वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजन अर्चन के साथ खोला गया, दर्शनोंपरांत समिति की तरफ से प्रसाद वितरण किया गया, वहीं बाबा दरबार की शोभा को बढ़ाने का काम अद्भुत झांकियों के द्वारा किया गया।प्रख्यात गायक चंदन मिश्रा व साथियों ने भक्ति भजनों को सुनाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।सामाजिक प्रगति परिषद के संरक्षक धीरज राय व अध्यक्ष सुशील मिश्रा संग्राम ने आयोजक मण्डल को अगंवस्त्रम देकर सम्मानित किया।
इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्षा प्रानमति देवी, ई0 संजय बैसवार, राजसुशील पासवान, नीलकान्त तिवारी, आलोक भाटिया, सुमित खत्री, आशीष तिवारी, रमेश सिंह यादव, बृजेश तिवारी, नंदलाल सेठ, नीलेश मिश्रा, सचिन तिवारी, समीर माली, बंटी सिंह, रणजीत तिवारी, छोटे लाल मिश्रा, अभिषेक सेठ, अनिकेत तिवारी, विमल रंजन सिंह, हिमांशु यादव, अरविंद सोनी, शेषनाथ गुप्ता, हरज्योत सिंह मोंगा, राहुल पाण्डेय, राम पीयूष त्रिपाठी,धनन्जय पांडेय, परवेज अहमद, आनन्द जायसवाल, अरविन्द कुशवाहा, विजय विश्वकर्मा मौजुद रहे।कार्यक्रम का संचालन समीर माली ने किया।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal