
कांग्रेसियों ने किया जोरदार स्वागत
सोनभद्र।कांग्रेस की महासचिव और पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा वाराणसी पहुँच बाबतपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर कांग्रेसियों ने जोरदार स्वागत किया तत्पश्चात एयर पोर्ट से मिर्जापुर के रास्ते सोनभद्र के लिए रवाना हुई।

प्रियंका गांधी के सोनभद्र आगमन को लेकर जगह जगह कांग्रेसियों ने जोरदार स्वागत किये वही बीच मे रास्ते मे रोककर एक युवती ने भावना से प्रेरित हो सेल्फी भी ली।बताते चले कि प्रियंका सोनभद्र के उभ्भा गांव जाकर गोलीकांड में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलेंगी। 17 जुलाई को हुए गोलीकांड के बाद भी पीड़ितों से मुलाकात के लिए प्रियंका पहुंचीं थीं लेकिन शासन ने रास्ते में उन्हें रोककर चुनार के लिए में नजरबंद कर दिया था।
24 घण्टे तक चली रस्साकसी के बाद किले में ही पीड़ितों के कुछ परिजनों से प्रियंका की मुलाकात कराई गई थी। उसी समय प्रियंका ने कहा था कि सभी पीड़ितों से गांव में ही मिलने जल्द आऊंगी।

प्रियंका गांधी बाबतपुर एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से ही सोनभद्र रवाना हो चुकी है जगह जगह कांग्रेसियों ने जोरदार स्वागत करते नजर आ रहे है।दोपहर डेढ़ बजे तक प्रियंका उभ्भा पहुंचेंगी। वह करीब डेढ़ घंटा पीड़ितों के बीच रहने के बाद करीब सवा तीन बजे वह वापस वाराणसी के लिए रवाना हो जाएंगी। सोमवार को प्रियंका के आगमन को लेकर एसपीजी की टीम गांव पहुंची। इस दौरान एसपीजी की टीम ने अधिकारियों के साथ इस संबंध में बैठक भी की।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal