सोनभद्र।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वाहन पर चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के अंतर्गत जनपद सोनभद्र में युवा मोर्चा के तत्वावधान में जिला महामंत्री विनय श्रीवास्तव के नेतृत्व में धर्मशाला चौक रावर्टसगंज पर कैंप लगाकर सदस्यता अभियान चलाया गया।

इस दैरान मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक मिश्रा, जिला सदस्यता प्रमुख आशुतोष चतुर्वेदी व अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष अजीत रावत मौजूद रहे।

सदस्यता अभियान के तहत जिलाध्यक्ष की उपस्थिति में सैकड़ो युवा,नौजवानों ने भाजपा की सदस्यता आन लाइन मोबाइल पर मिसकाल मार लिया।साथ ही सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगो का बुकलेट भी तैयार किया गया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के आह्वाहन पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा गांव -गांव में बूथों के माध्यम से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।

वर्तमान समय मे सोनभद्र में 300 कैम्प लगाकर अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत लगभग 50 हजार से अधिक लोगो ने सदस्यता ग्रहण किया है जबकि डेढ़ लाख के आस-पास का लक्ष्य है।इस सदस्यता अभियान में भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा,जिला सदस्यता प्रमुख आशुतोष चतुर्वेदी, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष अजीत रावत युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी दिशांत द्विवेदी , जिला कार्यसमिति सदस्य आलोक पांडेय, रवि तिवारी, सतीश पांडेय, आलोक रावत, अमन वर्मा समेत दर्जनों युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal