सोनभद्र। भारतीय जनसहयोग सेवा ट्रस्ट परिवार की तरफ से पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार चलाए जा रहे “पौधे लगाइए-पानी बचाइए” कार्यक्रम के तहत सदर ब्लाक के बसौली, बढ़ौना, बग्घा आदि गांवो में पर्यावरण संरक्षण के लिए अमरूद, आँवला, नीम के कुल 21 पौधे का सुरक्षित तरीके से पौधारोपण करते हुए लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया गया।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत ट्रस्ट के संस्थापक एवं निदेशक आशीष उपाध्याय ने लोगों से हर वर्ष सुरक्षित तरीके से पौधे लगाने एवं पेड़ बनने तक उनकी सेवा करने के लिये अपिल किया और कहा कि पौधों के बिना धरती पर जिवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है।
और सही मायने में देखा जाए तो पेड़ पौधे ही धरती का गहना है। ट्रस्ट के वरिष्ठ कर्मयोगी सरोज सिंह ने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि अगर हम पेड़ पौधे, पानी, प्रकाश आदि जैसे प्राकृतिक संसाधनों का लगातार दोहन करते रहेंगे तो वह दिन दूर नहीं जब हमारा जीवन अत्यंत कठिन हो जाएगा। इस अवसर पर ट्रस्ट के कर्मयोगी रामानंद त्रिपाठी, सुरेश श्रीवास्तव, राजा शास्त्री, अश्विनी मिश्र, हौसला प्रसाद, छोटू पटेल आदि लोग उपस्थित रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal