सोनभद्र। उन्नाव गैंग रेप पीड़िता को न्याय की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय स्थित चाचा नेहरू पार्क में एक दिवसीय उपवास रख कर आरोपी भाजपा विधायक के बर्खास्तगी की मांग किया।

जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि पूर्व की उत्तर प्रदेश सरकार के गुंडाराज को कोस कर सत्ता में आई भारतीय जनता पार्टी की सरकार खुद गुंडई पर उतारू है सत्ताधारी दल का विधायक बलात्कार का आरोपी है जिसे पूरी सरकार मिलकर बचा रही है जिसे कत्तई बर्दास्त नही किया जाएगा पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस के लोग हर स्तर पर संघर्ष को तैयार हैं।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य ईश्वरीय नरायन सिंह व अनिल सिंह ने कहा कि लोकतंत्र का राज अब समाप्त हो चुका है अन्याय का विरोध करने वाले नेता जगह जगह गिरफ्तार किए जा रहे जो कि लोकतंत्र का हनन है।

जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान जिला महासचिव धीरज पांडेय सेवादल के मुख्य संघठक कौशलेश पाठक ने कहा कि पहले तो उस बालिका के साथ दुराचार होता है फिर पिता की हत्या कर दी जाती है उसके बाद उसको मारने का प्रयास होता है उसके साथ उसकी चाची और मौसी का मौत हो जाता आखिरकार इन सब के पीछे किसका साजिश है यह सबको पता है कि आरोप भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर है वही करा रहा हैं ।।
यूथ कांग्रेस अध्यक्ष आशुतोष दुबे व एनएसयूआई के निवर्तमान जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने कहा कि आरोपी भाजपा विधायक की विधानसभा से सदस्यता रद्द करते हुई रिटायर्ड जज के सिमिति से जांच कराई जाय।

कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नामवर सिंह कुशवाहा,लवकुश केशरी,,नूरुद्दीन खान,महिला जिलाध्यक्ष सोनी गुप्ता,सुनीता तिवारी,दयाशंकर पांडेय,कमलेश ओझा,अभिषेक त्रिपाठी,अमरेश देव पांडेय, मृदुल मिश्रा,देवेंद्र अवस्थी,कन्हिया पांडेय, श्रीकांत मिश्रा,रामबिलास पनिका,बसन्त गोंड, कौशल किशोर मिश्रा,श्रवण पांडेय,राजेन्द्र भारती,तारा शुक्ला,राजबली पांडेय,सूरज वर्मा,जितेंद्र स्वरूप,,अहमद खान नूर,तेजबहादुर सिंह,बिनोद पाठक,गुलाम खान,शांति, गुड्डी,जहरुनिशा,मंगल गुप्ता, बब्बू ,पासवान,रामानंद पांडेय,आकाश वर्मा, उपस्थित रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal