
धर्म डेस्क।वृश्चिक राशि: आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यभार की अधिकता से जरूरी कामों को समय नहीं दे पाएंगे, इसलिए क्रोध की अधिकता रहेगी। जीवन में नये विचारों से बदलाव का अनुभव करेंगे। परिजनों से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें और अधिकारियों से वाद-विवाद करने से बचें। दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। मानसिक एवं शारीरिक रूप से थकान का अनुभव होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
धनु राशि: आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार अच्चा चलेगा और आकस्मिक धनलाभ के योग रहेंगे। बेरोजगारों को रोजगार के नये अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक समस्याओं का निराकरण होगा और दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलने से सभी काम आसानी से पूरे होंगे और प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना कर सकेंगे। पुराने दोस्तों से मुकालात हो सकती है। यात्रा पर जाने के योग रहेंगे। सेहत अच्छी रहेगी।
मकर राशि: आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्य में सफलता मिलने से मन में उत्साहित रहेगा। अनावश्यक खर्च बढऩे आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। मित्रों और परिजनों के साथ प्रवास या पर्यटन के योग रहेंगे। गृहस्थ जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य बना रहेगा। सत्ता से जुड़े लोगों के साथ अच्छे संबंध बन सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखना जरूरी है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal