सोनभद्र। समाजवादी पार्टी ने राबर्टसगंज में स्थित सपा कार्यालय से न्याय यात्रा निकाला।प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के पहुचने से पहले शुरु की न्याय यात्रा।
प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, घोरावल के पूर्व सपा विधायक रमेश चंद्र दुबे के साथ उम्भा गांव पहुंचे , उम्भा में हुए नरसंहार में मारे गए 10 आदिवासी व 28 घायलो के परिजनो से मिलकर उनका हाल जाना। गौरतलब हो कि उम्भा नरसंहार में मारे गए आदिवासियों को न्याय दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी ने न्याय यात्रा निकाला है।
न्याय यात्रा में पूर्वांचल के समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए है। 200 कार्यकर्ताओ को शामिल होने की अनुमति मिली थी ,लेकिन हजारो कार्यकर्ता शामिल हुए। वहीं सपा के न्याय यात्रा की घोषणा के बाद आज जनपद सोनभद्र मुख्यालय पर स्थित सपा कार्यालय पर जनपद सोनभद्र के समस्त थानों समेत जनपद के आसपास के जिलों की पुलिस तैनात कर दी गई है।
जनपद के सभी बॉर्डर को सील कर दिए गए हैं ,ताकि भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता ना पहुंच सके। दुद्धी ,अनपरा ,कर्मा,खलियारी से निकलने वाले सभी कार्यकर्ताओं को स्थानीय स्तर पर पुलिस ने कस्टडी में लेकर बैठाई हुई है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal