
लखनऊ। भारतीय जनता युवा मोर्चा लखनऊ जिला ने सदस्यता अभियान को लेकर सरोजी नगर क्षेत्र के वृंदावन पैलेस में बैठक कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी। तय हुआ कि सभी सभी जिला व मंडल पदाधिकारी अभियान चलाकर अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़े।
जिला मीडिया प्रभारी पंकज सिंह चौहान ने बताया कि सरोजनी नगर क्षेत्र के वृंदावन पैलेस में युवा मोर्चा लखनऊ जिला की बैठक आयोजित की गई जिसमें भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमन सिंह चौहान ने कहा कि युवा मोर्चा भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत अधिक से अधिक सक्रिय सदस्य बनाएगा। सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। बैठक का संचालन महामंत्री धीरूू पांडे ने किया। बैठक में सभी जिला व मंडल पदाधिकारियों को अभियान में जुटने के लिए कहा गया। इस दौरान महामंत्री अंकुश यादव, धीरू पांडे, जिला उपाध्यक्ष कार्तिकेय त्रिपाठी, शुभम पाल, आशीष यादव, जिला मंत्री रोहित सिंह शुभम सिंह, अखिलेश अवस्थी, जिला मीडिया प्रभारी पंकज सिंह चौहान, जिला कार्यसमिति सदस्य देवेश पांडे सहित सभी जिला व मंडल पदाधिकारी मौजूद रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal