भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के दूसरे मून मिशन -2 की लॉन्चिंग तकनीकी कारणों से रोक दी गई है

नई दिल्ली।भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के दूसरे मून मिशन -2 की लॉन्चिंग तकनीकी कारणों से रोक दी गई है। लॉन्च से 56.24 सेकंड पहले चंद्रयान-2 का काउंटडाउन रोक दिया गया है। इसरो की तरफ से बयान आया है कि जीएसएलवी-एमके3 रॉकेट में खामी आने की वजह से लॉन्चिंग रोक दी गई है। लॉन्चिंग की अगली तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी। चंद्रयान-2 को 15 जुलाई को तड़के 2.51 बजे देश के सबसे ताकतवर बाहुबली रॉकेट GSLV-MK3 से लॉन्च किया जाना था। इसरो वैज्ञानिक ये पता करने की कोशिश कर रहे हैं कि लॉन्च से पहले ये तकनीकी कमी कहां से आई।

लॉन्च से करीब 56.24 मिनट पहले इसरो ने मीडिया सेंटर और विजिटर गैलरी में लाइव स्क्रीनिंग रोक दी गई। कमी देखते ही लॉन्च की प्रक्रिया रोक दी गई. इस रुकावट की वजह से इसरो वैज्ञानिकों की 11 साल की मेहनत को छोटा सा झटका लगा है। हालांकि, इसरो वैज्ञानिकों द्वारा अंतिम क्षणों में यह तकनीकी कमी खोज लेना बेहद बड़ा कदम है। अगर इस कमी के साथ रॉकेट छूटता तो बड़ा हादसा हो सकता था. यह वैज्ञानिकों की महारत है कि उन्होंने गलती खोज ली है। इसे जल्द ही ठीक करके वे लॉन्च की नई तारीख घोषित करेंगे।

Translate »