Wednesday , September 16 2026

चोरी के मामले में वांछित दो शातिर चोर गिरफ्तार

शक्तिनगर/सोनभद्र ।शक्तिनगर परिक्षेत्र में पूर्व में हुये चोरी मामले में नामजद 2 आरोपी फरार चल रहे थे।जिसका मुकदमा शक्तिनगर थाने में पूर्व में अपराध संख्या 109/19 आइपीसी की धारा धारा 457,380 में मुकदमा दर्ज हुआ था।थानाध्यक्ष आशीष सिंह ने चोरी में आरोपित चोर को पकड़ने के लिऐ टीम गठित की।तभी बजरिये मुखबिर से सूचना मिली दो चोर मोबाइल एवं हजारो रुपये की चोरी का सामान बेचने वाले है तभी सुचना पे शक्तिनगर पुलिस ने एमजीआर रोड से दो थाने का वांछित आरोपी शाहरुख पुत्र चांद खान निवासी खड़िया,हिमाचल चौहान पुत्र अशर्फीलाल निवासी खड़िया मोबाइल सहित हजारो रुपये के सामान के साथ पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

Translate »