
वॉशिंगटन।अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन, वर्जीनिया और कोलंबियामें सोमवार को तेज बारिश के बाद बाढ़ आ गई। यहां एक घंटे के अंदर 3.3 इंच पानी बरसा। शहर की सड़कों परनहर की तरह पानी बहने लगा। व्हाइट हाउस के बेसमेंट में बने मीडिया रूम में भी पानी भर गया। मौसम विभाग ने मेट्रो क्षेत्र में आपात स्थिति घोषित कर दी।
आंधी-तूफान के कारण एयरपोर्ट्स पर काफी नुकसान
स्थानीय मीडिया के मुताबिक,खराब मौसम के कारण दक्षिण वॉशिंगटन में ट्रेन यातायात सेवा रद्द कर दी। यह कब बहाल होगी, तयनहीं है। बाढ़ के कारण अब तक कोई नुकसान की खबर नहीं है।
जॉर्ज वॉशिंगटन पार्कवे के एक क्षेत्र को पानी भर जाने के कारण बंद कर दिया गया। नॉर्थवेस्ट वॉशिंगटन के भी कुछ क्षेत्रों को बाढ़ के कारण बंद किया गया। कोलंबियाजिले के कुछ क्षेत्र में सोमवार देर रात तक बारिश होती रही। यहां आंधी-तूफान के कारण एयरपोर्ट्स पर काफी नुकसान हुआ।
मौसम विभाग के मुताबिक, भारी बारिश के कारण छोटे नालों, शहरी क्षेत्रों, राजमार्गों, सड़कों और अंडरपासों के साथ-साथ अन्य जल निकासी क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बन गए।अगले दो दिन तेज बारिश और आंधी-तूफान की आशंका है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal