Wednesday , September 16 2026

सागोबाध रिटेलर द्वारा 50 ग्रामीणों को उज्वला गैस वितरण कराया

सागोबाध/सोनभद्र (विवेकानंद/अरूण पाण्डेय)
सागोबाध गांव के रिटेलर द्वारा बभनी गैस एजेंसी मे उज्वला गैस के 50 उपभोक्ताओं को कनेक्शन दिया गया।रिटेलर ने बताया कि लाभार्थियों को उज्वला गैस योजना के तहत 50 महिलाओं को लाभ दिया गया। और सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारियां दी गई। इस अवसर पर गीता देवी कमलावती अनीता मीरा देवी सुनील अखिलेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Translate »