नई दिल्ली।भाजपा ने गत दिवस सदस्यता अभियान की शुरुआत कर दी है। इसके तहत भाजपा का लक्ष्य 20 करोड़ सदस्य बनाने का है। ऐसे में आज दिल्ली में भाजपा अपने अभियान की शुरुआत कर रही है। आज दिल्ली में मशहूर डांसर सपना चौधरी पहली सदस्यता लेंगी। जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में दिल्ली बीजेपी के सदस्यता अभियान की शुरुआत होने जा रही है। इस अभियान में शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी महासचिव रामलाल और मनोज तिवारी भी मौजूद रहेंगे। इन सब बड़े नेताओं की मौजूदगी में बीजेपी पूरे देश में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है जो कि लोगों को पार्टी के साथ जोड़ेगी।
सपना चौधरी का बीजेपी में शामिल होने की बात तब पक्की हो गई थी जब दिल्ली में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन उत्तर पूर्व दिल्ली से बीजेपी प्रत्याशी मनोज तिवारी ने सपना चौधरी और भोजपुरी गायक खेसारी लाल के साथ अपने क्षेत्र में एक विशाल रोड शो किया था। सपना चौधरी और भोजपुरी सितारे खेसारी लाल को देखने के लिए कई लोग अपने घरों की छतों और बालकनियों में खड़े दिखाई दिए। तिवारी का मुकाबला दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता शीला दीक्षित और आम आदमी पार्टी (आप) के दिलीप पांडे से था।12 मई को हुए चुनाव में मनोज तिवारी ने जीत दर्ज की थी।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal