सोनभद्र।आज देशभर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान का शुभारंभ हुआ। इस कड़ी में बढौली चौराहे राबर्ट्सगंज पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री / जिला सदस्यता प्रमुख युवा मोर्चा रजनीश रघुबंशी के नेतृत्व में कैंप लगाकर सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई।

जिसमें मुख्य अतिथि जिला मंत्री व सदस्यता प्रमुख भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र आशुतोष चतुर्वेदी व विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा विशाल पांडेय रहे।
जिला अध्यक्ष विशाल पांडेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया भर में सबसे बड़ी पार्टी है,और शीर्ष नेतृत्व के द्वारा लगातार सदस्यता अभियान चलाकर हम एक और कीर्तिमान स्थापित करने जा रहे हैं ,और मोदी जी के नेतृत्व में देश निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।इसमें मुख्य रूप से जिला महामंत्री भाजपा श्यामसुंदर निषाद ,जिला उपाध्यक्ष कमलेश चौबे ,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ,जिला कार्यसमिति सदस्य प्रदीप अग्रवाल, गंगा सिंह, गौरव शुक्ला ,सुरेश द्विवेदी, विनय श्रीवास्तव ,अजीत रावत, दिशान द्विवेदी, संदीप सिंह ,उत्कर्ष पांडे ,संगम गुप्ता, गोविंद पटेल ,राजन दुबे, नितेश चौबे ,अभिषेक गुप्ता, बलराम सोनी, जितेंद्र खरवार ,हिमांशु गुप्ता, आशीष केसरी ,अमन वर्मा, मंटू मिश्रा ,संदीप पटेल समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal