Wednesday , September 16 2026

अष्टकोणीय कोतवाली में किया गया बृक्षारोपण

दुद्धी।(भीमकुमार) कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ गांव में आज नया अष्टकोणीय कोतवाली में कोतवाल अशोक सिंह व आर एस एस जिलाप्रचारक ओमप्रकाश जी ने अपने सहयोगियों के साथ बृक्षारोपण किया। और बताया कि मौसम में आ रहे उतार-चढ़ाव पर मानव निर्मित कारक ज्यादा महत्वपूर्ण रोल अदा कर रहे हैं। वृक्षों की कटाई बड़े पैमाने पर हो रही है। प्रदूषण चरम पर है। इस पर कोतवाली प्रभारी अशोक सिंह ने नया कोतवाली रजखड़ में वक्षारोपण में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। और लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर एस आई वंश नारायण यादव रामबचन यादब, शहंशाह ,सन्तोष यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Translate »