दुद्धी(भीमकुमार) गोवा में हो रहे दो दिवसीय प्रथम महिला राष्ट्रीय मास्टर्स एथलीट चैंपियनशिप 2019 बॉम्बे लीन स्टेडियम 4 सौ मीटर के रिले रेस में उत्तर प्रदेश की टीम को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।

इसके साथ ही रजत पदक पाने के अधिकारी उत्तर प्रदेश की टीम बन गयी। यह 35 प्लस उम्र के ग्रुप के लोंगो के बीच रेस हुआ ।

जिसमें तमिलनाडु प्रथम ,उत्तर प्रदेश द्वितीय व गोवा तृतीय स्थान पर रहा। इस खेल में दुद्धी सोंनभद्र से वंदना कुशवाहा अनुदेशिका माध्यमिक विद्यालय नगवां,बीना कुशवाहा व अनिता गौतम कुल चार लोगों ने प्रतिभाग किया। इस रिले रेस मे उत्तर प्रदेश से नीलू मिश्रा वाराणसी , संगीत वर्मा दुद्धी सोंनभद्र, तृप्ति सिंह लखनऊ तथा सुनीता यादव कानपुर ने संयुक्त रूप से उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। उक्त जानकारी संगीता वर्मा ने दिया।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal