सोनभद्र।उपचुनाव जिला पंचायत सदस्य राजपुर पद के लिए भाजपा उम्मीदवार नारसिंह पटेल ने आज बुद्धवार को नामांकन किया।
जिला पंचायत क्षेत्र राजपुर 8 के सदस्य पद के लिए हो रहे उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी नारसिंह पटेल ने बड़े ही धूमधाम से नामांकन किया।

नामांकन करने के पहले भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय से जलूस निकालकर माता शीतला का दर्शन करने के उपरांत जिला मुख्यालय पर पहुंचकर 3 सेट में नामांकन दाखिल किया।
जलूस व नामांकन मे क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा ,काशी क्षेत्र किसान मोर्चा महामंत्री गोविंद यादव ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष इंजीनियर रमेश पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मवीर तिवारी,

जिला मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी ,युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री देवेंद्र पटेल, सदर ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह पटेल ,चुर्क नगर पंचायत अध्यक्ष गीता देवी ,जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्या ,मोहन कुशवाहा ,जिला पंचायत सदस्य सुभाष पाल, विनोद मौर्या ,सुरेंद्र मौर्या ,राजेश मिश्रा ,जिला महामंत्री अजीत चौबे ,आशुतोष चतुर्वेदी ,सुरेश शुक्ला,कृष्ण मुरारी गुप्ता ,राजेश अग्रहरी ,प्रदीप अग्रवाल ,ओमप्रकाश दूवे ,चन्द्रकान्त दुबे ,शंभू नारायण सिंह, अजित रावत ,मंजू गिरी ,पुष्पा सिंह, मनीष मिश्रा, अरविंद श्रीवास्तव, रीमा चौहान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal