सोनभद्र। जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना वर्ष 2019-20 के अन्तर्गत दो दिवसीय किसान मेला एवं गोष्ठी/प्रदर्शनी का आयोजन 27 व 28 जून, 2019 को राजकीय पौधशाला, लोढी, राबर्टसगंज सोनभद्र में किया जायेगा। किसान भाइयों का किसान मेले में हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन है। किसान भाइयों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक सख्या में भाग लेकर किसान मेले में सहभागी बने। अपने यहॉ उत्पादित फल, फूल, सब्जी, मसाला एवं औषधीय सम्बधित फसलों के उत्पाद प्रदर्षनी में लगायें। उत्कृष्टता/ अच्छा प्रदर्षन के आधार पर किसानों को प्रथम/द्वितीय पुस्कार के साथ प्रमाण-पत्र भी दिया जायेगा। स्टाल के लिए कोई शुल्क देय नही है। किसान मेले में औद्योगिक फसलों के सम्बन्ध में नवीनतम जानकारी देने के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक भाग ले रहे है। एक मंच से जनपद के समस्त विभागों के द्वारा किसानों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जायेगी।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal