सोनभद्र । हिन्दू युवा वाहिनी के जिला कार्यालय पर संगठन के पदाधिकारीयों ने शनिवार को अयोध्या के प्रमुख मंहत का स्वागत किया |

बताते चलें कि बहुचर्चित आयोध्या श्रीराम जन्म भूमि के पक्षकार अनि अखाड़े के महंत महामण्डलेश्वर धर्मदास महाराज का प्रथम आगमन होने से हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं में अपार हर्ष व्याप्त है, स्वागत स्थल श्रीराम के नारों से गुंजेमान हो गया | तो वहीं जिले के तमाम चौक चौराहों पर भी उनका स्वागत किया गया | हिन्दू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी डॉ उपेन्द्र देव पाण्डेय ने कहा कि हिन्दू संस्कृति व धर्म के पुरोधा महाराज का दिशा निर्देशन पुरे जगत को मिलता रहता है जो सांसारिक पटल पर गौरवपूर्ण है | हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष विवेकानंद पाण्डेय ने कहा कि कई वर्षो से आयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण कराने के लिए महंतजी अहम भुमिका का निर्वहन निष्ठापूर्वक कर रहे हैं जो संगठन व हिन्दू समाज के लिए अविस्मरणीय रहेगा | कार्यकर्ताओं ने महाराज को आशीर्वाद लेने के उपरान्त गंतव्य स्थल के लिए रवाना कराया | इस दौरान पुर्व जिला कोषाध्यक्ष रामनुज अवस्थी, संजय पाण्डेय, राजेश कुमार, प्रभात मिश्रा, अरविंद सिंह, विवेक कुमार इत्यादि कार्यकर्ता मौजुद रहे |
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal