चुर्क/ साेनभद्र((संजय सिंह/दिनेश गुप्ता) उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर अवैध शराब पीने से अब तक कई मौते हो चुकी है। जिसको लेकर पुलिस विभाग अवैध शराब बनाने वालों पर शिकंजा कसने लगा है। जगह- जगह छापेमारी कर लहन नष्ट करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई।

जिसके तहत सोनभद्र एसपी सलमान ताज पाटिल के निर्देशानुसार आज चुर्क में भी चुर्क चाैकी प्रभारी राजेश सिंह ने अपने हमराहियाे के साथ छापेमारी अभियान चलाकर लाेढी़ काेल बस्ती मे छापा मार कर वहा दाे व्यक्तियाे काे 20-20 लीटर अबैध देशी शराब के साथ कुल 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुए। 2अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी। आरोपियों के नाम कल्लु काेल पुत्र स्व.नान्हक निवासी काेल बस्ती लाेढी़ थाना रावर्टसगंज , गुलाब खरवार पुत्र स्व मुराहु निवासी काेल बस्ती लाेढी़ थाना रावर्टसगंज को गिरफ्तार कर सम्बन्धित धारा पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया गया।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal