
सिगरौली।नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के खड़िया क्षेत्र की संजीवनी महिला समिति ने गुरुवार को खड़िया अधिकारी क्लब में स्थानीय जरूरतमंद ग्रामीण महिलाओं के बीच छाता वितरण किया। प्रचंड गर्मी में चिलचिलाती धूप और आने वाले बारिश के मौसम में बारिश से बचने में सहयोग देने के उद्देश्य से संजीवनी महिला समिति ने ये छाते बांटे। छाता वितरण से खड़िया क्षेत्र के आस-पास की 30 ग्रामीण महिलाएं लाभान्वित हुईं।
संजीवनी महिला समिति की सदस्याओं ने सभी महिलाओं को कड़क धूप के असर से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीने और शरीर को ढक कर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी। चिलचिलापी धूप एवं गर्मी में छाता पाकर सभी महिलाएं बेहद खुश हुईं और संजीवनी महिला समिति का आभार व्यक्त जताया।
छाता वितरण में संजीवनी महिला समिति की श्रीमती पुष्पा कोष्टा, श्रीमती रेनू सिंह, श्रीमती माध्वी प्रकाश, श्रीमती शिवानी सिंह, श्रीमती उषा कुमार, श्रीमती उषा रानी दास सहित समिति की अन्य सदस्याओं ने सहयोग दिया।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal