सोनभद्र। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विशाल पाण्डेय के नेतृत्व में आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सदर तहसील स्थित पार्क में वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के 13 मंडलों में आज वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया जा रहा है जिसके तहत कुल 5 हजार पौधों का रोपण किया जाएगा।

इस दौरान जल है तो जीवन है, हमारा संकल्प जल बचाओ भारत माता की जय, नारों के साथ वृक्षारोपण किया गया। इसके साथ आज के कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पौधरोपण करके बढ़ते प्रदूषण से निजात पाना है जबकि पानी के दुरुपयोग को बचाना है।

इसके साथ ही विशाल पाण्डेय के कहा कि बरसात के समय मे भाजयुमो कुल 5 हजार पौध रोपण करेगा ताकि पर्यावरण संतुलित रहे। जब हरियाली नहीं रहेगी तो जीवन व्यर्थ है। वही हमारा संकल्प है कि हर घर में वृक्ष लगाया जाए, इसके लिए हम लोग जन जागरण निकालेंगे, सारे लोग संदेश देने के लिए निकले हैं। इस मौके पर गौरव शुक्ला , रजनीश रघुवंशी , विनय श्रीवास्तव , धर्मेन्द्र सिंह , उत्कर्ष पाण्डेय ,भाजपा नगर जिलाध्यक्ष संजय जायसवाल मौजूद रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal