डाला/सोनभद्र(गिरीश तिवारी)स्थानीय चौकी पुलिस ने शुक्रवार कि सुबह दस बजे डाला चढाई से दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दो गांजा तस्कर डाला चौकी क्षेत्र में घूम रहे है।सूचना पाते ही हरकत में आई पुलिस में दोनो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने दोनों गांजा तस्करों के पास से कुल तीन किलो गांजा बरामद किया।पकड़े गए युवको ने अपना नाम मुरारी बंशल पुत्र रामखिलावन निवासी मलिन बस्ती थाना चोपन व आलोक सिंह पुत्र हरिकिशोर निवासी डाला थाना चोपन बताया।पुलिस ने दोनों अभियुक्तों का संबंधित धाराओ में चालान कर दिया।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal

