आगरा। जनपद के पिनाहट घाट उसैत घाट पर बना पांटून पुल मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमाओं को जोड़ता है। 12 मई को मध्य प्रदेश के मुरैना जिले सहित अन्य जिलों में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके चलते उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश को जोड़ने वाली सीमा पर शनिवार को कड़ी चौकसी बरती गई। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक अमले ने फोर्स के साथ पिनाहट घाट पहुंचकर पैंटून पुल के स्लीपरों को उठाकर सीमा सील कर दी। सुरक्षा की दृष्टि से दोनों प्रदेशों का आवागमन बंद कर केंद्रीय फोर्स के साथ स्थानीय पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। सीमा सील होने से शादी विवाह में सम्मिलित होने मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश आ जा रहे लोगों को अपना मार्ग भी बदलना पड़ा।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal