
प्रयागराज। निरंजनी अखाड़ा के श्रीमहंत और योग गुरू आनंद गिरी को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में महिलाओं से छेड़छाड़ करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। साधु संतों की जानी मानी संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरी ने मंगलवार को आनंद गिरी की गिरफ्तारी की पुष्टी की है।उन्होने योग गुरू का पक्ष लेते हुए कहा कि दोनो महिलाएं आंनद गिरी की शिष्या रहीं और उन्हें अपने घर पर पूजा पाठ कराने के लिए आमंत्रित किया था। चरण स्पर्श करने पर उन्होने आर्शीवाद के लिए उनकी पीठ थपथपाई। उन्होंने बताया कि आनंद गिरी को सिडनी के आक्सले पार्क, पश्चिमी उपनगर से रविवार को गिरफ्तार किया गया है।गिरी कुछ हफ्तों की विदेश यात्रा पर एक कार्यक्रम में गए हैं। उन्हें रविवार को वापस हिन्दुस्तान लौटना था। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ने बताया कि महिलाएं उनसे कुछ तांत्रिक पूजा करना चाहती थी जिसके लिए उन्होने इंकार कर दिया था। उसके बाद आपस में गालीगलौज और मारपीट हुई। महिलाओं ने आरोप लगाया था कि उनकी बिना इजाजत के उन्होने उन्हे स्पर्श किया।
उनपर 2016 और दूसरा 2018 में महिला से मारपीट और अभद्रता करने का आरोप है। मंहत ने बताया कि आनंद गिरी की जमानत के लिए मंगलवार को सिडनी की अदालत में याचिका दाखिल की गई है। बुधवार या वृहस्पतिवार में इसपर कुछ कार्यवाही होगी। गौरतलब है कि आनंद गिरी योग गुरू के नाम से विख्यात हैं। वह निरंजनी अखाड़ा के श्रीमहंत और संगम के निकट बंधवा पर प्रसिद्ध लेटे हनुमान मंदिर के उत्तराधिकारी भी हैं। एजेंसी
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal