लखनऊ, 4 मई 2019। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ लोकसभा प्रत्याशी गृहमंत्री राजनाथ सिंह के समर्थन के आज प्रमुख बाजारों में पदयात्रायें निकालकर चुनाव प्रचार समाप्त किया गया। महानगर महामंत्री पुष्कर शुक्ला ने बताया कि पदयात्राओं की अटूट श्रृंखला बनाकर भाजपा ने एक एक मतदाता तक पंहुचने की पुरजोर कोशिश की। आज सभी पदयात्राओं में इस बात पर विशेष जोर रहा कि मतदान से कोई चुके नहीं। बार-बार अपील की गई कि सारे काम छोड़कर सबसे पहले मतदान करें। आज प्रदेश महामंत्री@विधायक पंकज सिंह, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, लोकसभा संयोजक जयपाल सिंह, मंत्री बृजेश पाठक, आशुतोष टण्डन गोपाल, महापौर संयुक्ता भाटिया, विधायक सुरेश श्रीवास्तव, डा. नीरज बोरा, युवा नेता नीरज सिंह ने लखनऊ लोकसभा क्षेत्र की विभिन्न प्रमुख बाजारों में पदयात्रायें निकालकर लखनऊवासियों से राजनाथ सिंह को पुनः रिकार्ड मतों से विजयी बनाने की अपील की।

लखनऊ के मुख्य बाजार उस समय भगवामय नजर आये, जब जगह-जगह पर नेता और कार्यकर्ता सिर पर भगवा टोपी, गले मेंे पटका एवं हाथों में भाजपा का झण्डा लिये ‘‘फिर एक बार मोदी सरकार,’’ ‘‘राजनाथ सिंह जिन्दाबाद’’ के नारे से बाजारों में रौनक बढ़ा रहे थे। जगह-जगह पर व्यापारियों एवं निवासियों ने घरों की छतों से पुष्प वर्षा कर चिलचिलाती धूप में कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा रहे थे।
पंकज सिंह के नेतृत्व में पूर्व विधानसभा में त्रिलोक सिंह अधिकारी मण्डल अध्यक्ष केके जायसवाल सहित पार्षदगण एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिठाई वाले चैराहे से नीलकंठ होते हुये विवेकानन्द मार्केट, पत्रकारपुरम से हुसेड़िया चैराहे तक एवं मध्य विधानसभा में अमीनाबाद मंदिर से सालोमन मार्केट नजीराबाद होते हुये कैसरबाग मण्डी तक पदयात्रा निकालकर व्यापारियों एंव जनमानस से सम्पर्क कर समर्थन की अपील की।
महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा एवं विधायक सुरेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में महिला मोर्चा अध्यक्ष जया शुक्ला, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष नीरज कटियार, मण्डल अध्यक्ष डा यू.एन. पाण्डेय, सत्येन्द्र सिंह के साथ बुद्धेश्वर बाजार मोहान रोड पर एवं दुबग्गा चैराहे से आई.आई.एम. चैराहे, सब्जी मण्डी होते हुये वन विभाग तक एवं सआदतगंज मुख्य चैराहे से दरगाह रोड चैपटिया चैराहा, कक्कड़ मार्केट तक पदयात्रायें निकाली।

मंत्री आशुुतोष टण्डन गोपाल जी, मण्डल अध्यक्ष रामकुमार वर्मा, ने पूर्व विधानसभा के हनुमान मंदिर से मुंशी पुलिया चैराहे तक पदयात्रा निकाली। लोकसभा संयोजक जयपाल सिंह एवं त्रिलोक सिंह अधिकारी के नेतृत्व में गोल मार्केट चैराहे से पदयात्रा प्रारम्भ होकर महानगर ब्वायज कालेज से छन्नीलाल चैराहे से क्लासिक रेस्टोरेंट पर समाप्त हुयी। मंत्री बृजेश पाठक के नेतृत्व में सुधाकर त्रिपाठी, मण्डल अध्यक्ष कैलाश गुप्ता, पार्षद नागेन्द्र सिंह चैहान ने मध्य विधानसभा के नावेल्टी चैराहे से हजरतगंज, नरही होते हुये टाइम्स आॅफ इण्डिया तक पदयात्रा निकाली।
युवा नेता नीरज सिंह के नेतृत्व में मनीष गुप्ता, विधानसभा संयोजक अमित गुप्ता, पार्षद रजनीश गुप्ता, राजीव दीक्षित, पूर्व पार्षद साकेत शर्मा, गिरीश गुप्ता के साथ पाण्डेयगंज, रकाबगंज, यहियागंज बर्तन बाजार चैराहे तक एवं नाका चैराहे से राजेन्द्रनगर से बिरहाना तिराहे तक, कैण्ट विधानसभा में महापौर संयुक्ता भाटिया के नेतृत्व में सिंगारनगर, आलमनगर, टेड़ी पुलिया से दीवान आॅटो मोबाइल तक एवं छावनी हास्पिटल सदर से बड़ा चैराहा सदर से आर्य समाज मंदिर से गोला बाजार सदर चैराहे पर समापन, विनोद बाजपेयी, विनायक पाण्डेय के नेतृत्व में चारबाग से नाका हिण्डोला से बांस मण्डी से चारबाग रेलवे स्टेशन रोड पर प्रकाश लॉज पर समापन हुआ।
यात्राओं में प्रमुख रूप से विधानसभा संयोजक अनुराग मिश्रा अन्नू, विवेक तोमर, हरशरण लाल गुप्ता, लोकसभा प्रभारी विनोद बाजेपयी, मान सिंह, विनायक पाण्डेय, सुधीर श्रीवास्तव, पवनेश सिंह, अम्बेश मिश्रा, राकेश मिश्रा, मुकेश रस्तोगी, दीपक सोनकर, सुशील निगम गज्जी, अनूप सिंह, रामशरण सिंह, अतुल चन्द्र अग्रवाल, घनश्याम अग्रवाल, श्यामजीत सिंह, विपिन मिश्रा, श्रीकृष्ण लोधी, जितेन्द्र राजपूत, चन्द्रिका प्रसाद लोधी, विनोद मौर्या, गणेश प्रसाद वर्मा, सहित पार्षदगण, मोर्चो के पदाधिकारी, एवं शैलेन्द्र शुक्ला बाबा, खुर्शीद आलम, दीपक शुक्ला दीपू, संकेत मिश्रा, आमोद कुमार, धर्मेन्द्र गुप्ता, दीपू सिंह, शैलेश बजरंग लोधी आदि शामिल रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal