Wednesday , September 16 2026

अवैध असलहा के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार

*तेलगुड़वा पेट्रोल पम्प लूट समेत लगभग 8 मुकदमे में दर्ज है नाम
कोन/सोनभद्र-थाना क्षेत्र के कुख्यात अपराधी को अवैध असलहा समेत कोन पुलिस ने किया गिरफ्तार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुमताज अली पुत्र हातिम अली निवासी गिधिया की मुखबिर से सूचना थाना निरीक्षक राजेश सिंह को मिली कि अवैध हथियार के साथ अपने घर आया हुआ है वही थाना निरीक्षक ने मुखबिर की सूचना पर सब स्पेक्टर अलख नारायण व कांस्टेबल इन्देश यादव व राजू के साथ मुखबिर के बताए निशान देहि पर इंतजार करने लगे इतने में पुलिस को देख गिधिया रोड़ की तरफ से भागने लगा कि पुलिस ने दौड़ा कर उक्त अपराधी को पकड़ लिया वही तलाशी के दौरान एक अवैध 315 बोर का कट्टा व दो जिंदा कारतूस मिला जिस पर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया बता दे कि इस अपराधी पर तेलगुड़वा पेट्रोल पम्प की लूट व कोन थाना क्षेत्र में चोरी आदि की लगभग 8 मुकदमे दर्ज है

Translate »