सोनभद्र।उप जिला मजिस्ट्रेट दुद्धी ने जानकारी देते हुए बताया कि काजल पुत्री संतोष कुमार, निवासी रजखड़ दुद्धी,सोनभद्र द्वारा दी गयी लिखित तहरीर के आधार पर थाना बीजपुर में विरूद्ध पुजारी लाल पुत्र कंस राम और उसके माता-पिता, भाई व बहन निवासी ग्राम नेमना, थाना-बीजपुर सोनभद्र पंजीकृत किया गया था। इसी परिपेक्ष्य में 02 अप्रैल,2019 को प्रातः 05.00 बजे अभियुक्त पुजारी लाल को थाना-बीजपुर द्वारा गिरफ्तार किया गया।
काजल भी लगभग 07.50 बजे अभियुक्त थाना बीजपुर के मुख्य गेट से थाने मेंं प्रवेष की। थाने पर मौजूद महिला आरक्षी द्वारा उससे वार्ता कर बेंच पर बैठाया गया। इसी दौरान काजल की अचानक तबियत खराब होने पर प्रभारी निरीक्षक बीजपुर द्वारा महिला आरक्षी व ककर्मयों के साथ प्राथमिक चिकित्सा हेतु धनवन्तरी चिकित्सालय, रिहन्दनगर, बीजपुर ले जाया गया। परीक्षण के उपरान्त चिकित्सकों ने काजल द्वारा विषाक्त पदार्थ सेवन करने की पुष्टि की गयी तथा उसकी गंभीर हाल को देखते हुए उसे नेहरू चिकित्सालय, जयन्त सिंगरौली, मध्य प्रदेष के लिए रेफर किया गया। वहां चिकित्सकों द्वरा उपचार के दौरान काजल को मृत घोषित किया गया। यह घटना गंभीर प्रकृति की है। उक्त प्रकरण मेंं जिलाधिकारी के आदेश दिनांक 03 अप्रैल,2019 द्वारा ऊपर निहित तथ्यों के दृष्टि गत इस घटना के कारणों की जॉच कर एक पक्ष के अन्दर साक्ष्यों सहित रिपोर्ट उपलब्ध कराये जाने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिस किसी को भी उक्त घटना के सम्बन्ध में जानकारी हो अथवा जो भी घटना के सम्बन्ध में कुछ लिखित/मौखिक साक्ष्य प्रस्तुत करना चाहता हो वह किसी भी कार्य दिवस में उप जिला मजिस्ट्रेट दुद्धी कार्यालय,सोनभद्र में प्रातः 10.00 बजे से सायं 05.00 बजे तक उपस्थित होकर अपना लिखित एवं अभिलेखीय साक्ष्य व बयान प्रस्तुत कर सकता है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal
