33 घंटे से अधिक झूला झूलकर बनाया रिकॉर्ड, पैर नीले पड़े लेकिन कम नहीं हुआ जज्बा

[ad_1]


लाइफस्टाइल डेस्क. ज्यादातर लोग झूले का प्रयोग खुश रहने और तनाव दूर करने के लिए करते हैं लेकिन न्यूजीलैंड के 16 वर्षीय चार्ली ने इससे रिकॉर्ड बनाने की कोशिश की है। चार्ली ने 33 घंटे से अधिक झूला झूलकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है, हालांकि इसकी आधिकारिक तौर पुष्टि की जानी बाकी है। चार्ली न्यूजीलैंड की एक महिला का रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं जिसने 2013 में 32 घंटे झूलने का रिकॉर्ड बनाया था।

  1. चार्ली न्यूजीलैंड के द ताराडेल हाई स्कूल के स्टूडेंट हैं। झूला झूलने की शुरुआत बुधवार सुबह 6 बजे से की और गुरुवार दोपहर 3.21 तक झूलते रहे। इस दौरान भूख लगने पर उन्होंने मोशन सिकनेस से बचने के लिए दवाएं लीं और बिस्किट खाए। इसके अलावा एनर्जी डिंक और हॉट चॉकलेट भी ली।

    ''

  2. झूला झूलने के दौरान हर 1 घंटे में 5 मिनट का ब्रेक लेते थे और इस दौरान ही वह खाना खाते थे और बाथरूम जाते थे। एक समय बाद वह 5 मिनट पर ब्रेक न लेकर 4 घंटे लगातार झूला झूलते रहे और 20 मिनट का ब्रेक लिया, इस दौरान उन्होंने नींद ली। लगातार झूलने के कारण ब्लड सर्कुलेशन कम होने पर पैरों का रंग नीला हो गया था। कई बार बेहोश होते-होते बचे, लेकिन झूला झूलने का क्रम नहीं टूट पाया।

    ''

  3. जब इसे करने से पहले मैंने ये बात दोस्तों से बताई तो उन्हें यह मजाक लगा था। वे मेरा मजाक उड़ा रहे थे तभी मैंने निश्चय किया कि मैं झूला झूलने में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाउंगा और ऐसा ही किया।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      New Zealand Teen Swings for 32 Hours Straight

      [ad_2]
      Source link

Translate »