पत्तियों को नया जीवन देने के लिए इसे काटकर गढ़ रहे कहानियां

[ad_1]


लाइफस्टाइल डेस्क. कजाखिस्तान के आर्टिस्ट कनत नर्टेजिन पत्तियों को नया जीवन दे रहे हैं। इन्हें निखार रहे हैं और इन पर नई कहानियां गढ़ रहे हैं। कनत ने इसकी शुरुआत 4 साल पहले की थी। पत्तियों पर बनी अलग-अलग तस्वीरों की फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर रहे हैं। इनके करीब 10 हजार फॉलोवर हैं और इस खास कला को सोशल मीडिया पर लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

  1. ''

    कनत के मुताबिक, इसकी शुरुआत एक प्रोजेक्ट से हुई थी जिसका नाम था ‘100 मेथड ऑफ ड्राइंग’। इस प्रोजेक्ट को तैयार करने के लिए तरह-तरह की कला को खोजने की कोशिश की गई। इस दौरान पत्तियों को काटकर तस्वीर का रूप देने का आइडिया आया। कनत के अलावा लोगों को यह कला काफी पसंद आई।

  2. ''

    कनत का मानना है कि इस कला से पत्तियों को नया जीवन मिलता है। लोग एक-दूसरे से शेयर करते हैं। इस पर नई कहानियां गढ़ी जाती हैं। कनत के मुताबिक, वह पत्तियों पर रेजर की मदद से तस्वीर बनाते हैं। उनका कहना है कि इसे बनाने से पहले ऐसी पत्तियां ढूंढता हूं जिस पर काम किया जा सके। हर पत्तियों पर तस्वीर नहीं उकेरी जा सकती। इसके पीछे एक पेपर को चिपकाया जाता है ताकि पत्ती को लंबे समय तक रखा जा सके। तस्वीर को बनाने के बाद कनत इसे इंस्टाग्राम पर शेयर करना नहीं भूलते।

  3. ''

    कनत के मुताबिक, कला में सकारात्मक संदेश देना प्राथमिकता रहती है। इसमें ऐसी चीजों को दर्शाने की कोशिश रहती है जो इंसान को खुशी दे। जैसे क्रिसमस सेलिब्रेशन, खरीदारी करती लड़ती, लहरों पर खेलते कुत्ते के बच्चे। कनतका कहना है मुझे दूसरी कला के मुकाबले पत्तियों को नया रूप देना ज्यादा पसंद है।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      Artist Carves Tree Leaves into Beautiful Works of Art


      Artist Carves Tree Leaves into Beautiful Works of Art


      Artist Carves Tree Leaves into Beautiful Works of Art


      Artist Carves Tree Leaves into Beautiful Works of Art

      [ad_2]
      Source link

Translate »