करकच्छी गांव में खुले आम बिक रहा गांजा*।

*

बभनी/सोनभद्र (अरुण पांडेय)*

*युवा पीढ़ी गिरफ्त में प्रशासन बेखबर*

*बभनी*।थाना क्षेत्र के करकच्छी गांव में खुलेआम गांजा की बिक्री हो रही है ।बेख़ौफ़ गांजा तस्कर दिन रात एक कर गांजा बेच रहा है वही पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार छतीसगढ़ की सीमा से सटे करकच्छी गांव में गांजा तस्कर उड़ीसा से गांजा की खेप पहुँचा रहे है।करकच्छी से गांजा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सप्लाई किया जा रहा है। यही नही गांजा की खेप पहुचने वाले तस्कर बड़ी आसानी से छतीसगढ़ की सीमा पार कर गांजा पहुँचाकर अपने गंतब्य की ओर रवाना हो जाते है।बताया जाता है कि उक्त गांजा की बिक्री की जानकारी स्थानीय पुलिस को भी है बावजूद इसके गांजा तस्करों के खिलाफ कार्यवाही न होना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
बताते चले कि उड़ीसा से गांजा की खेप लोकसभा चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र में पहुचाई जा रही है।पूर्व में चुनाव के दौरान बड़े पैमाने पर बभनी व म्योरपुर थाने में गांजे की खेप पकड़ी जा चुकी तब गांजा माफिया भूमिगत हो गये थे लेकिन समय बीतने के साथ पुनः क्षेत्र में अपना खेप पहुचाने लगे है।क्षेत्रीय लोगो की बातों पर गौर करें तो क्षेत्र में मनबढ़ किस्म के गांजा तस्कर पियक्कड़ों से मार पीट पर भी उतारू हो जाते हैं।समय रहते गांजा माफियाओ को चिन्हित कर कार्यवाही नही की गयी क्षेत्र की युवा पीढ़ी गांजा की गिरफ्त में आ जायेगी ।क्षेत्रीय लोगो ने पुलिस अधीक्षक का ध्यान आकृष्ट कराते हुए गांजा तस्करों पर कार्यवाही करने की मांग किया है।
इस सम्बंध में थाने के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि हमे पता चला है जल्द ही उक्त गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया जायेगा। क्षेत्र में किसी प्रकार के मादक पदार्थ की बिक्री नहीं होने दी जाएगी।

Translate »